अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाक़े में नौ दिसंबर को चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प को लेकर भारत के बाद चीन ने भी बयान जारी किया है. दोनों देशों के सैनिकों के बीच नौ दिसंबर को हाथापाई हुई थी.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि चीनी सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाक़े में, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफ़ बदलने का प्रयास किया था लेकिन भारतीय सैनिकों ने इसे नाकाम कर दिया था.
राजनाथ सिंह ने कहा, ”चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया. इस तनातनी में हाथापाई हुई. भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सैनिकों को हमारे इलाक़े में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं लेकिन किसी सैनिक की मौत नहीं हुई है.”
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, चीन ने कहा है कि भारत से लगी सरहद पर हालात स्थिर हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारत से सैन्य और राजनयिक स्तर पर बात चल रही है.
- इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का तीन दिवसीय महामंथन शुरू: शाखा विस्तार, महिला सहभागिता और युवा शक्ति पर केंद्रित रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक - November 3, 2026
- यूपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा का ट्रांसफर - November 3, 2026
- हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?”: बांदा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा; बोले— “मुख्तार और बृजेश सिंह करते थे … - November 3, 2026