कलाकार अपनी भूमिकाओं में सही दिखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, जिसमें भारी गहने पहनना, मेकअप करना और पोशाक पहनना शामिल है और इसके लिए लंबा समय लग जाता है। सन नियो के ‘छठी मैया की बिटिया’ शो में देवी कृतिकायेन की भूमिका निभा रही अभिनेत्री सारा खान ने हाल ही में बताया कि इस किरदार में नज़र आने के लिए उन्हें कितना समय लगता है।
सारा खान ने बताया, “मैं ‘छठी मैया की बिटिया’ शो में देवी कृतिकायेन का किरदार निभा रही हूं, इसलिए मेरी पोशाक और गहने भारी और खूबसूरत हैं। मुझे तैयार होने में सिर्फ 10 से 15 मिनट लगते हैं क्योंकि मैं अपना मेकअप सेट पर पहुंचते वक़्त कार में ही कर लेती हूं। इससे काम आसान हो जाता है, क्योंकि सेट पर मुझे सिर्फ कपड़े और गहने पहनने होते हैं। लंबे समय तक तैयार होने का धैर्य मुझमे नहीं है और मैं समझ नहीं पाती कि बाकी लोग कैसे ऐसा कर लेते हैं, लेकिन मैं इतनी देर तक आईने के सामने नहीं बैठ सकती।”
जब सारा से पूछा गया कि वह शूटिंग के दौरान लंबे समय तक भारी गहने और कपड़े कैसे पहनती हैं, तो उन्होंने कहा, “ऐसे भारी गहने अक्सर मेरे शरीर पर निशान छोड़ देते हैं और कभी-कभी खुजली का कारण बनते हैं। उनका वजन संभालना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन मुझे अब ऐसे कपड़े पहनने की आदत हो गई है, इसलिए यह मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। प्रोडक्शन और सन नियो टीम का धन्यवाद, वे इसे मेरे लिए जितना हो सके आरामदायक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।”
‘छठी मैया की बिटिया’ एक दिल को छूने वाला पारिवारिक ड्रामा है, जो एक अनाथ वैष्णवी (बृंदा दहल द्वारा निभाया गया किरदार) की कहानी पर आधारित है। वह छठी मैया (देवोलीना भट्टाचार्जी द्वारा निभाया गया किरदार) को अपनी मां मानती है। यह शो अच्छाई की बुराई पर जीत का उत्सव मनाता है और छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति को उजागर करता है, जो अपने भक्तों की सुरक्षा और मार्गदर्शन करती हैं।
देखते रहिए ‘छठी मैया की बिटिया’ शो हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:00 बजे, सिर्फ सन नियो पर।
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026