आगरा में भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर रार बढ़ गई है। दो धड़े हो गए हैं। एक जनप्रतिनिधि ने पहले ही 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषण की थी। लेकिन महानगर संगठन के बड़े पदाधिकारी को यह नागवार गुजरी।
उन्होंने आनन फानन थाना न्यू आगरा क्षेत्र में पिछले दिनों बैठक बुलाई। इसमें तिरंगा यात्रा निकालने की रणनीति बनाई गई। हालांकि इसके बाद फिर से बुधवार को सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। फिर दोपहर बाद तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया।
पसोपेश में कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों पसोपेश में हैं। वह समझ नहीं पा रहे कि किसका साथ दें। अगर वह जनप्रतिनिधि का साथ देते हैं तो यह बड़े पदाधिकारी बुरा मान जाते हैं और अगर पदाधिकारी का साथ दें तो इनका रूतबा जनप्रतिनिधि के आगे ढीला पड़ जाता है।
अंदरखाने गुटबाजी
भाजपा में अंदरखाने गुटबाजी अब चरम पर है। सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों जनप्रतिनिधि ने बैठक बुलाई थी। इसमें मंडल स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इसको लेकर इन बड़े पदाधिकारी ने मंडल स्तर पर फटकार लगाई थी। कहा था कि अगर जाना था तो अकेले ही जाते। बूथ अध्यक्षों को क्यों लेकर गए।
जोरशोर से तैयारी
दोनों ही गुट अपनी रैली को सफल बनाने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। एक ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे रैली में अवश्य पहुंचे। तो दूसरा गुट भी गुरूवार को होने वाली रैली को जबरदस्त दिखाना चाहता है।
Related
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023