CBSE बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12% स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. 10वीं में भी त्रिवेंद्रम जिला टॉप रहा है।
स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को अनपन रिजल्ट देखने के लिए अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर तथा अन्य विवरण दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 का रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल सीबीएसई क्लास 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं में 38 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था। बता दे आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं। कुल 87.33% स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

कैसे करें चेक ?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब यहां उम्मीदवारों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
6. सीबीएसई परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026