नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। 2024 में पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है। यानी इस बार 0.41% की बढ़त देखने को मिली है।
सीबीएसई ने इस साल भी टॉपर्स की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड का मानना है कि इससे अनावश्यक प्रतियोगिता से बचा जा सकता है। हालांकि, जिन छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ‘डिस्टिंक्शन’ के रूप में सराहा जाएगा।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर
पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।
10वीं-12वीं मिलाकर कुल 42 लाख छात्रों ने परीक्षा दी
कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।
- Agra News: ब्रज की परंपरा में रंगेगी भागवत कथा, गोवर्धन में वृक्ष तले कथा सुनाएंगे संत चिन्मयानंद बापू - February 13, 2026
- Agra News: सफलता की कुंजी है प्रभावी व्यक्तित्व, ‘शी विल इंस्पायर’ के सत्र में महिला प्रोफेशनल्स ने बिखेरी चमक - February 13, 2026
- Agra News: ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर बुजुर्ग महिला से 33 लाख की ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर - February 13, 2026