राजधानी दिल्ली में खुफिया ब्यूरो के एक पूर्व अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा है। 60 साल के इस पूर्व अफसर पर दोस्त की बेटी के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिल्ली के करोल बाग में 17 साल की एक लड़की को नौकरी देने का झांसा देकर इस शख्स ने बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी (60) पीड़िता के पिता का दोस्त है। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता हाई स्कूल तक की पढ़ाई पूरी कर ‘ब्यूटीशियन’ का काम सीख रही है।
लड़की को होटल ले गया
पुलिस ने बताया कि आरोपी सात मार्च को लड़की को एक होटल में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बाद में उसने उसे घर वापस छोड़ दिया और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को ना देने की धमकी भी दी। हालांकि, एक दिन बाद लड़की ने सब कुछ अपने घरवालों को बता दिया।
उत्तम नगर का रहने वाला है आरोपी
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम नगर का निवासी है और अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
ज्यादातर परिचित होते हैं आरोपी
दो साल पहले एनसीआरबी की रिपोर्ट में बताया गया था कि लगभग 94 प्रतिशत मामलों में आरोपी पीड़िता के परिचित जैसे परिवार के सदस्य, दोस्त, कर्मचारी आदि होते हैं। यह आकलन 2018 में रेप केस को लेकर था। दिल्ली में रेप के मामले थम नहीं रहे। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी एक महीना भी नहीं हुआ है जब राजधानी के तिलक नगर में 87 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के मामले ने दिल्लीवालों को शर्मसार कर दिया था। वह महिला बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी। सीसीटीवी की मदद से 30 साल के सफाईकर्मी को पकड़ा गया था।
-एजेंसियां
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026