असम में सत्ता पर काबिल बीजेपी के लिए नगर निकाय चुनाव में भी खुश कर देने वाली खबर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने असम में 80 में से 74 नगर पालिका वार्डों में जीत दर्ज करते हुए शहरी निकाय चुनावों में क्लीन स्वीप किया है जबकि कांग्रेस सिर्फ एक नगरपालिका वार्ड को हथियाने में सफल रही है। भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद ने दो नगर निगम वार्ड बारपेटा और बोकाखाट पर कब्जा कर लिया है। हैलाकांडी और मरियानी के दो वार्ड निर्दलीय के हाथ लगे हैं। डोबोका नगर निगम वार्ड के चुनाव ने त्रिशंकु गृह की स्थिति पैदा कर दी है।
असम में नगर निगम के 80 वार्ड हैं। इन 80 वार्डों के 920 वार्डों के लिए वोटिंग हुई थी जबकि 57 वार्डों के उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक कुल 2,532 उम्मीदवार मैदान में थे।
आम आदमी पार्टी ने दर्ज की उपस्थिति
दिल्ली से इतर अन्य राज्यों में विस्तार करने में जुटी अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने असम में भी खाता खोल दिया है। यहां पर दो वार्डों में AAP को जीत मिली है। तिनसुकिया नगर पालिका से वार्ड नंबर 11 में एडवोकेट धीरज कुमार सिंह जीते। वहीं उत्तर लखीमपुर नगर पालिका वार्ड संख्या 14 (सी) से उदिता दास ने जीत दर्ज की है।
70 पर्सेंट हुई थी वोटिंग
बीते रविवार को हुए निकाय चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में वोटिंग शांतिपूर्वक हुई थी। वोटिंग के बाद सभी ईवीएम मशीनों को जिले और सब डिवीजनल मुख्यालयों में सुरक्षित स्ट्रांग रूम में ट्रांसफर कर दिया गया था। बुधवार को सुबह निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हुई।
इतिहास में पहली बार EVM से हुए निकाय चुनाव
राज्य के इतिहास में पहली बार असम में निकाय चुनावों के लिए बैलेट पेपर के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया था। मतदान बंद होने के बाद, ईवीएम को सुरक्षित रूप से जिला और उप-मंडल मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित कर दिया गया था।
16,73,899 वोटरों के हाथ थी कमान
पात्र मतदाताओं की संख्या 16,73,899 थी, जिसमें 8,41,534 महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर शामिल थे। खबरों के मुताबिक, सत्तारूढ़ भाजपा ने 825 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जबकि कम से कम 706 उम्मीदवारों ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और असम गण परिषद ने 243 उम्मीदवारों को टिकट दिया था।
-एजेंसियां
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026
- अमरोहा गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट - September 24, 2026