Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नागपुर में सम्पन्न तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को कई प्रचारकों के दायित्व में परिवर्तन हुए हैं। अभी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख के नाते संघ कार्य को गति दे रहे आलोक कुमार जी अब सह सरकार्यवाह के नाते कार्य करेंगे। आलोक कुमार जी इससे पहले पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक भी रह चुके हैं। आगरा में उन्होंने प्रवास कर संघ कार्य का गति देने के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। आलोक कुमार जी के कार्यकाल में आगरा व ब्रजप्रांत के कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी सम्पन्न हुआ।
वहीं अभी तक ब्रजप्रांत के प्रांत प्रचारक रहे डॉ. हरीश रौतेला अब पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड क्षेत्र के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख के नाते कार्य करेंगे। डॉ. हरीश जी 2015 से ब्रज के प्रांत प्रचारक थे। इससे पहले उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक रहे। ब्रजप्रांत प्रचारक के नाते डॉ. हरीश जी ने जहां नए स्वयंसेवकों बनाएं तो वहीं कई विविध आयामों के माध्यम से संघ कार्य को गति दी।
ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के दायित्व का निर्वहन कर रहे धर्मेंद्र कुमार को ब्रज का नया प्रांत प्रचारक बनाया गया है। धमेंद्र कुमार बाल्यकाल से ही संघ के स्वयंसेवक हैं। आगरा विभाग के प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि धर्मेंद्र जी 1999 में डवारसी, अमरोहा में स्वयंसेवक बने और 2004 में प्रचारक निकले। 2008 में मेरठ प्रांत के मुज्जफरनगर में एवं रामपुर में जिला प्रचारक रहे। 2014 में एटा और 2017 में आगरा के विभाग प्रचारक बने। इसे बार सह प्रांत प्रचारक और अब प्रांत प्रचारक के नाते संघ कार्य को गति देंगे। धर्मेंद्र कुमार अंग्रेजी व इतिहास विषय में परास्नातक हैं। सौम्य और सरल व्यवहार के धनी धर्मेंद्र कुमार ने कई संघ कार्यक्रमों को गति दी और अपनी योग्यता से उन्हें सफल बनाया।
- आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में गूंजे मां भगवती के जयकारे: नवरात्रि महोत्सव की भव्य महाआरती में उमड़े श्रद्धालु - October 18, 2026
- Agra News: एससी-एसटी एक्ट मामले में फंसे भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे; घर पर चस्पा हुए कुर्की वारंट - October 18, 2026
- आगरा में युवतियों से जुड़े दो सनसनीखेज मामले; खंदौली में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग तो एत्माददुद्दौला में इंस्टाग्राम से बदनाम करने का आरोप - October 18, 2026