Agra, Uttar Pradesh, India. श्रीकृष्ण लीला महिला उत्थान समिति द्वारा कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षित निर्धन छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा 80 छात्राओं को दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि वे इस केंद्र को देखकर अचंभित हैं। उनके संज्ञान में ही नहीं है कि इतना बड़ा कार्य हो रहा है। य़ह केंद्र महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सही मायने में सेवा कार्य यही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की जो भी आवश्यकता होगी वे पूर्ण कराएंगे।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि 2013 से यह केंद्र चल रहा है। तभी से यहां छात्राओं को निःशुल्क सिखाया जा रहा है। शीघ्र ही महिलाओ के लिए मेहदी कोर्स शुरू किया जा रहा है, जिससे वे जीविका का साधन खुद अर्जित कर सकें।
इस अवसर पर महामंत्री विजय रोहतगी, सुरेंद्र मित्तल, मदन गर्ग, अशोक गोयल, प्रमोद मोदी, मुन्ना लाल गुप्ता, केके अग्रवाल, मनीष इंफ्रा, विष्णु अग्रवाल, कैलाश खन्ना, गिर्राज बंसल, अनूप गोयल, विनीत, ब्रजेश, प्रभात रोहतगी, आशु रोहतगी, शिखा गौर, सीमा सिंह आदि उपस्थित थे।
- आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का हैंगिंग गार्डन बदहाल: सूख गए ज्यादातर पौधे, उठ रहे रखरखाव पर सवाल - November 18, 2026
- यूपी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बढ़ा सियासी घमासान: चुनाव आयोग की सफाई के बाद अखिलेश यादव बोले-योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? - November 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026