रायबरेली। जिले के एक प्राथमिक स्कूल में बच्चों से ईंटें ढुलवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप है। अमावां ब्लॉक के संदी नागिन प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह छात्रों से इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ईंटें उठवाती दिख रही हैं।
वीडियो में यह भी दिखा कि रिकॉर्डिंग होते देख प्रधानाध्यापिका ने वीडियो डिलीट करने की कोशिश की और बच्चों को अंदर भेज दिया। घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है और इसे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला बताया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायबरेली के बीएसए ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026