उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया अतीक अहमद को अहमदाबाद लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। यूपी भेजने से पहले जेल में अतीक अहमद का मेडिकल हुआ और जेल ट्रांसफर के जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसमें करीब सात घंटे का समय लगा और शाम करीब 5:44 बजे अतीक को लेकर यूपी पुलिस रवाना हुई। माफिया अतीक अहमद ने जेल से बाहर निकले ही पहला बयान दिया और कहा कि कोर्ट के कंधे पर रखकर मुझे मारना चाह रहे हैं।
इसके बाद गुजरात पुलिस की कड़ी सुरक्षा में यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। अतीक अहमद के प्रयागराज पहुंचने में लंबा समय लगने की उम्मीद की जा रही है। यूपी पुलिस को प्रयागराज से साबरमती जेल पहुंचने में 36 घंटे का समय लगा था। ऐसे में अतीक के रूट के बाद भी 27 मार्च की रात में प्रयागराज पहुंच पाने की संभावना है। अतीक अहमद को लेकर जो गाड़िया साबरमती जेल से रवाना हुई हैं। वे नॉन-स्टॉप चलेंगी। दोनों गाड़ियों में दो-दो ड्राइवर रखे गए हैं।
सुबह पहुंची थी यूपी पुलिस
यूपी पुलिस रविवार सुबह प्रयागराज की कोर्ट का प्रोडक्शन वारंट लेकर साबरमती जेल पहुंची थी। इसके बाद जेल में अतीक को यूपी भेजने की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान तमाम दस्तावेजों की जांच पूरी की गई। करीब पांच घंटे की प्रक्रिया के बाद अतीक की साबरमती जेल से रवानगी हुई।
लंबे समय से उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद को यूपी ले जाए जाने की अटकलें थी। आखिर में जब प्रयागराज की कोर्ट ने उमेश पाल के अपहरण के पुराने मामले में पुलिस को वारंट दिया। तब यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद माफिया अतीक को लेकर वहां से निकली।
जानकारी के अनुसार 2007 में किडैपिंग के केस में प्रयागराज की कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इसके बाद ही अतीक अहमद के आगे का भविष्य तय होगा।
हत्याकांड में होनी है पूछताछ
माफिया अतीक अहमद के अगले 30 घंटे में यूपी पहुंचने की संभावना है। उसे अहमदाबाद से सीधे प्रयागराज ले जाया जाएगा। वहां 28 मार्च को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अतीक अहमद को प्रयागराज मध्यप्रदेश के रास्ते से उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा। किडनैपिंग के केस के अलावा उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद से पूछताछ की जाएगी। यूपी के बड़े अपराधियों में शामिल अतीक अहमद को जून 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अहमदाबाद की साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026