लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर कैसरबाग डिपो खटारा बस का वीडियो डालकर योगी सरकार पर तंज कसा है।
ये है भाजपा सरकार में विकसित भारत की बिना शीशा लगी बस सेवा! एक तो उप्र में चिकित्सा सेवाएँ वैसे ही ठप्प हैं ऊपर से सवारियों को बीमार करनेवाली सर्द हवाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उप्र की ठिठुरती सवारियाँ भाजपाइयों से पूछ रही हैं क्या लखनऊ-बहराइच की गाड़ी वाया शिमला-नैनीताल… pic.twitter.com/r7RZrCpHGV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 6, 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि ये है भाजपा सरकार में विकसित भारत की बिना शीशा लगी बस सेवा। एक तो उप्र में चिकित्सा सेवाएं वैसे ही ठप्प हैं ऊपर से सवारियों को बीमार करने वाली सर्द हवाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उप्र की ठिठुरती सवारियां भाजपाइयों से पूछ रही हैं? क्या लखनऊ-बहराइच की गाड़ी वाया शिमला-नैनीताल जाने लगी है? उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की जगह ‘डबल शीशा’ ज़्यादा ज़रूरी है।
-एजेंसी
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026