नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को सात राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी। इन सभी सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा। आयोग के अनुसार इसके लिए 14 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी और 10 जुलाई को मतदान होगा।
जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वह इस प्रकार हैं-
बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण (एससी), बागदा (एससी), मणिकतला, तमिलनाडु की विक्रावंडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (एसटी), उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम (एससी), हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़। यह सीटें विधायकों के इस्तीफा देने या उनकी मृत्यु के कारण खाली हुई हैं।
Compiled by up18News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026