लखनऊ: कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आए मकानों को सोमवार सुबह 7 बजे से तोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस कार्रवाई के दौरान परिवार बसंतकुंज में मिले नए घर के लिए अकबरनगर से पलायन करने भी लगे है। इस दौरान अकबरनगर का माहौल बहुत ही तनाव पूर्ण है। लोग जगह जगह भीड़ में खड़े नाराज दिख रहे। जिसके कारण कुछ देर के लिए तोड़फोड़ रोक दी गई। इस अभियान की कमान लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाल रखी।
निर्माण तोड़ने के लिए रविवार रात को ही 10 जेसीबी व छह पोकलैंड अकबरनगर पहुंच गई हैं। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस अफसरों के साथ गली-गली मार्च कर आवंटियों से बसंतकुंज में नए घरों का कब्जा लेने और अकबरनगर के पुराने घर खाली करने की अपील भी की है। उधर, एलडीए ने जिन परिवारों एक-एक और जिनको दो-दो मकान आवंटित किए हैं, उसका पूरा विवरण होर्डिंग्स के जरिये प्रदर्शित किया है।
इसमें आवंटी के नाम सहित पूरा विवरण है। रविवार को अकबरनगर में पूरे दिन लाउडस्पीकर से परिवारों को मकान खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया गया। सोमवार से दो शिफ्ट में मकानों-दुकानों को तोड़ने का अभियान शुरू होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से रात 8 बजे तक चलेगी।
पहली शिफ्ट में संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह के साथ विशेष कार्याधिकारी शशिभूषण पाठक, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता, उप सचिव माधवेश कुमार और दूसरी में अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के साथ विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता राजकुमार व विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सभी प्रवर्तन जोन के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
Compiled by up18News
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026