रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के हमसफर रिसोर्ट पर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर के साथ पहुंचकर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है।
कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए। आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई ने इलाके में खलबली मच गई है।
यहां बताते चले कि शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। कुछ दिन पहले उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बाद बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026