Agra, Uttar Pradesh, India. भाजपा रावली मंडल द्वारा आयोजित बजट पर चर्चा संगोष्ठी होटल एवरग्रीन ईदगाह पर सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता भाजपा नेता के के भारद्वाज ने केन्द्रीय आम बजट को गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग और कारोबारी सहित सभी वर्गों को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि शानदार व ऐतिहासिक, दूरदर्शी बजट के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व का अभिनन्दन करती है।
भारद्वाज ने कहा कि देश लगभग एक वर्ष से कोविड के संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में पेश यह जनकल्याणकारी, सर्वस्पर्शी, समावेशी बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेग।, नये दशक में आकांक्षी और आशावान भारत को नई उड़ान भरने के लिए पंख प्रदान करने वाला बजट सिद्ध होगा। बजट में कोई नया कर न लगाकर साहसिक कदम उठाया है।
गांवों में सड़कों का निर्माण, सौभाग्य योजना के तहत हर गांव में बिजली, गरीबों को निशुल्क उज्ज्वला सिलेंडर, छोटे किसानों के खातों में पैसा डालने जैसी योजनाएं गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लायेगी। मेट्रो के लिए 1172 करोड़ जारी कर आगरा को महत्व दिया है, साथ ही एयरफोर्स कॉरिडोर निर्माण से भी आगराइट्स को लाभ होगा।

उन्होंने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 137 प्रतिशत अधिक बजट आवंटन और वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ की व्यवस्था बजट में एक क्रान्तिकारी कदम है। किसानों की आय दुगनी करने के क्रम में उनकी फसलों का कम से कम डेढ़गुना मूल्य देने की प्रतिबद्धता दर्शायी गई है और अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग सुविधा व संसाधनों के विकास की कड़ी में इन्फ्रास्क्टचर (सड़क व परिवहन) पर 1.18 लाख करोड़ रूपए खर्च होंगे। 8 करोड़ परिवारों को रसोई गैस देकर धुंए से मुक्त कराने वाली उज्जवला योजना का और विस्तार करना लोककल्याण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शता है। उन्होने कहा कि सबके लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए भी बजट में प्रावधान किये गए है। 75 साल से अधिक के नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए उनकी पेंशन को करमुक्त कर रिटर्न भरने से छूट दी है। युवाओं, नवाचारियों को प्रोत्साहन देने के लिए अगले वर्ष तक स्टार्टप शुरू करने को कर मुक्त कर दिया गया है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल वैत व संचालन महामंत्री ओम शर्मा ने किया। संगोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र मुदगल, महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा, अर्जुनसिंह कोरी, अनिल कुलश्रेष्ठ छुन्नू भाई, ईश्वरी प्रसाद, रमा शर्मा, मनीष साहू, सतीश, बनवारीलाल माहौर, जयदीप सोनकर, प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन, ज्ञान सोनकर, गौरव जैन आनन्द सिंह, शशि गुप्ता, सुनील सिकरवार, आशो देवी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026