पाकिस्तान के सिंध प्रांत में होली की पूर्व संध्या पर एक हिंदू डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है. दावा है कि डॉक्टर को उन्हीं के ड्राइवर ने मारा.
डॉन न्यूज़ ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि एसएसपी अमजद शेख़ के अनुसार डॉक्टर धरम देव राठी की उन्हीं के ड्राइवर हनीफ़ लेघारी ने हत्या की और वहां से फरार हो गया.
पाकिस्तान के ग़ैर-मुस्लिम क्षेत्र से सांसद खियल दास कोहिस्तानी ने भी इस हत्या की निंदा की है.
उन्होंने ट्वीट किया, “मैं होली की पूर्व संध्या पर जाने-माने हिंदू डॉक्टर धरम देव राठी की निर्मम हत्या की निंदा करता हूं. एसएसपी अमजद शेख़ ने पुष्टि की है कि राठी के ड्राइवर ने ही उनकी हत्या की. अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.”
वहीं डॉन न्यूज़ ने डॉक्टर राठी के रसोइए दिलीप ठाकुर के हवाले से बताया कि वारदात से पहले डॉक्टर और ड्राइवर की बहस हुई थी. रसोइए ने पुलिस को ये भी बताया कि ड्राइवर लेघारी खैरपुर मिर्स का रहने वाला है और हिंदू डॉक्टर की निर्मम हत्या करने के बाद से फ़रार है.
हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. एसएसपी के अनुसार रसोइया इस हादसे से सदमे में है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हो चुके डॉक्टर राठी का परिवार अमेरिका में रहता है.
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026