आए दिन देश में हैवानियत के नए-नए मामले सामने आते रहते है। इसी बीच एक ताजा मामला झारखंड के बोकारो (Bokaro) जिले से सामने आया है । यहां एक शादीशुदा (28 साल के) युवक ने अपनी ही 16 साल की साली की बेरहमी पिटा, फिर उसके बाद उसने न सिर्फ नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मासूम बच्ची शौच के लिए गई थी
स्थानीय लोगों ने बताया की ये वारदात 16 अक्टूबर दोपहर की है जब पीड़िता खेत में शौच के लिए गई थी। तभी अचानक से उसका जीजा उस रास्ते में आ गया और उसका मुंह बंद कर दिया। उसका बलात्कार किया। इतने से उस दरिन्दे (जीजा) का मन नहीं भरा तो उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। सोशल हैंडल पर पोस्ट कर दिया। आरोपी ने मासूम बच्ची को धमकी दी। अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। रेप के कुछ दिन बाद ही उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
आरोपी की तलाश में पुलिस
वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी दामाद के खिलाफ पीड़िता के घरवालों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर स्थानीय पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- ट्रांस यमुना में जैन समाज का नई ऊर्जा के साथ आगाज़: श्री 1008 चंद्र प्रभु मंदिर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा का लिया संकल्प - July 15, 2026
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सख्त चेतावनी: पीजीटी-टीईटी परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं से बचें अभ्यर्थी - July 15, 2026
- जी.डी. अग्रवाल जैसा हश्र न हो जाए… सोनम वांगचुक के संघर्ष के समर्थन में उतरे आप सांसद संजय सिंह, भाजपा नेताओं से अंतरात्मा जगाने की अपील - July 15, 2026