आगरा। जिले में हलवाई का काम करने वाले एक युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों ने अदालत में शादी कर ली। पति ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच करते हुए आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसे राजस्थान ले गई।
पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार निवासी राजवीर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। वहीं रहने के दौरान उसके दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने चोरी-चुपके कोर्ट में शादी भी कर ली। एक माह पूर्व राजवीर महिला को साथ लेकर घर आ गया।
दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी की। घर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026