Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के डावली लिंक मार्ग पर शुक्रवार शाम को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दूधिया को गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दूधिया घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के एसएन अस्पताल भेज दिया।
ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव सगुनापुर निवासी नीतू 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह दूधिया है। नीतू शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपनी बाइक से दूध लेकर आगरा जा रहा था। तभी रास्ते में डावली मोड़ पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से बाइक पर आए अज्ञात दो हमलावरों ने नीतू के कंधे में गोली मार दी। इससे नीतू घायल होकर सड़क पर गिर गया।
फायरिंग से क्षेत्र में फैली सनसनी
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मिढ़ाकुर मयंक चौधरी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए आगरा भेज दिया।
ये बोले पुलिस अधिकारी
एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि पुलिस हमलावरों को तलाशने का प्रयास कर रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026