पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन के फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार हमेशा रहता है। अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्मों का क्रेज हर तरफ बना रहता है। सूत्रों से खबर मिली है कि सिनेमाघरों में जल्द ही ‘पुष्पा 2’ रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है तो आईये जानते हैं कब होगी Pusha 2 रिलीज…
हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से मिला था। इस दौरान अल्लू अर्जुन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बन गए है। वहीं एक्टर लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब यह खबर है कि अल्लू अर्जुन की यह मचअवेटेड फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया कि अल्लू अर्जुन की बेहद लोकप्रिय फिल्म ‘पुष्पा 2’ 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
- Agra News: कमला नगर निवासी महिला के खातों से 6.20 लाख रुपये की साइबर ठगी, UPI ट्रांजैक्शन के जरिए निकाले गए पैसे; मुकदमा दर्ज - October 16, 2026
- दिल्ली में सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च: कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात - October 16, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026