वरिष्ठ गीतकार जावेद अख़्तर ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की व्यावसायिक सफलता को समाज के लिए ‘ख़तरनाक’ ट्रेंड बताया है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख़्तर ने बिना इस फिल्म का नाम लिए हुए कहा कि परेशान करने वाले दृश्यों वाली फिल्मों का सफल होना अच्छा नहीं है.
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि आज की घड़ी युवा फिल्मकारों के लिए परीक्षा की है, वो इसलिए कि वो किस तरह का चरित्र गढ़ें कि समाज उसे सराहे.”
अख़्तर के अनुसार, “उदाहरण के लिए यदि किसी फिल्म में कोई आदमी किसी औरत से कहे कि वो उसके जूते चाटे या आदमी किसी औरत को थप्पड़ मारने को ठीक कहे और वो फ़िल्म सुपर डुपर हिट हो, तो कहना चाहिए कि ये समाज के लिए खतरनाक है.”
वे बिना नाम लिए एनिमल फिल्म के एक सीन की ओर इशारा कर रहे थे. कई आपत्तिजनक और हिंसक दृश्यों के लिए एनिमल फिल्म की आलोचना हुई है और इसे महिला विरोधी करार दिया गया है.
हालांकि तमाम आलोचनाओं के बावजूद यह फिल्म कमाई के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. इसने अब तक पूरी दुनिया में 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है.
Compiled: up18 News
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026
- ”पापा ने मुझे इस काबिल बनाया”: बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में सौंपा हेलीपैड - November 2, 2026