नई दिल्ली। ‘मेजर’ फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर आधारित अदीवी शेष, सई मांजरेकर और शोभिता धूलिपाला की फिल्म ‘मेजर’ आखिरकार आज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
शशि किरण टिक्का ने इस तेलुगू फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का मुकाबला एक तरफ लोकेश कनगराज और कमल हासन, सूर्या, विजय सेतुपति और फहद फासिल की तमिल फिल्म ‘विक्रम’ से है वहीं बॉलीवुड में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ भी आज रिलीज हुई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार मिलता है और कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करती है।
‘मेजर’ फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायक यात्रा और 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में उनकी बहादुरी और बलिदान पर आधारित है। महेश बाबू इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर को फैंस का खूब प्यार मिला और अब फिल्म को भी खूब प्यार मिल रहा है।
-एजेंसी
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026