सादगी में छिपी रौनक: वेरोनिका वनीज की ‘दिल से’ दिवाली
मुंबई (अनिल बेदाग): ग्लैमर और स्टाइल की दुनिया में जहां ज्यादातर सितारे भव्य पार्टियों और विदेशी छुट्टियों में दिवाली मनाते हैं, वहीं ‘नॉन स्टॉप धमाल’ फेम वेरोनिका वनीज ने इस साल त्योहार को अपनी जड़ों से जुड़कर, एक पारंपरिक भारतीय अंदाज़ में मनाया।
खूबसूरत पारंपरिक साड़ी में सजीं वेरोनिका ने अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ लक्ष्मी पूजन से दिवाली की शुरुआत की। घर की सादगी और खुशबू में लिपटा यह जश्न प्यार, अपनापन और संस्कृति की मिठास से भरा रहा।
वेरोनिका मुस्कुराते हुए कहती हैं,“इस दिवाली का मकसद मेरे लिए शांति, रोशनी और कृतज्ञता था। हम अक्सर भूल जाते हैं कि यह त्योहार हमें क्या सिखाता है प्यार, मेलजोल और जो हमारे पास है उसके लिए शुक्रगुज़ार होना। मैंने इसे वैसे ही मनाना चाहा जैसे बचपन में मनाती थी, परिवार, घर की मिठाइयों और दीयों की रौशनी के साथ।”
उनकी यह सादगी और दिल से मनाई दिवाली ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैन्स के दिलों को भी छू लिया। उन्होंने अपने स्टाफ और पड़ोसियों को मिठाइयाँ बाँटकर त्योहार की असली भावना खुशियाँ बाँटने की खुशी को जिया।
-up18News
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026