वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट और मेरौ गाम चपौटा पुस्तकों को सूचीबद्ध किया गया है
प्रो. के.एस. राना कुलपति की पुस्तक चौ. चरण सिंहः राजपथ पर किसान राज और देवेन्द्र सिंह परमार की पुस्तक श्रीकृष्ण चरित मानस सूचीबद्ध
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh. लेखक और पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की दो और पुस्तकें उत्तर प्रदेश सरकार के क्षेत्रीय अभिलेखागार में पहुंच गई हैं। क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी रमेशचंद्र ने इन पुस्तकों को सूचीबद्ध किया है। सेक्टर-16 आवास विकास कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी कार्यालय में इन पुस्तकों को पढ़ा जा सकता है।
ये पुस्तकें हैं- हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट और मेरौ गाम चपौटा। इससे पहले जून, 2022 में क्या है फतेहपुर सीकरी का रहस्य तथा भारत के तलवारबाज और स्मारक प्रेमी किन्नर पुस्तकें भी सूचीबद्ध हो चुकी हैं। इस तरह उनकी चार पुस्तकें उत्तर प्रदेश सरकार के क्षेत्रीय अभिलेखागार में सूचीबद्ध हैं। डॉ. भानु प्रताप सिंह की अन्य पुस्तके हैं- मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते, जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुर सीकरी।

जाने-माने पर्यावरणविद प्रोफेसर केएस राना कुलपति की पुस्तक चौ. चरण सिंहः राजपथ पर किसान राज पुस्तक भी क्षेत्रीय अभिलेखागार में सूचीबद्ध हुई है।
इसके साथ ही देवेन्द्र सिंह परमार की पुस्तक श्रीकृष्ण चरित मानस को भी सूचीबद्ध किया गया है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की सभी पुस्तकें अमेजन पर उपलब्ध हैं, यहां क्लिक करके मँगवाया जा सकता है-
हिन्दू धर्मरक्षक वीर गोकुला जाट
मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते
क्या है फतेहपुर सीकरी का रहस्य
भारत के तलवारबाज और स्मारक प्रेमी किन्नर
चौ.चरण सिंह राजपथ पर किसान राज
NM@2AM
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026