Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण काली से गोरी हो गई, आखिर कैसे, Bollywood Cosmetologist Neelam Gulati बता रही हैं क्या करना चाहिए?

HEALTH NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. Bollywood Cosmetologist Neelam Gulati का कहना है कि काले रंग वाली महिलाएं गोरा होने के लिए तमाम तरह की क्रीम का प्रयोग करती हैं लेकिन लाभ नहीं मिलता है। उल्टे उन्हें नुकसान होता है। साथ ही चहरे पर झाइयां, आखों के नीचे काले घेरे, ब्रेस्ट ढीले हो जाना, युवावस्था का गिरना, अनचाहे बालों को लेकर महिलाएं बहुत परेशान रहती हैं। इन सब समस्याओं का इलाज है Cosmetology। यह वास्ताव में सौंदर्य विज्ञान है। वैज्ञानिक शोधों का लाभ बॉलीवुड एक्ट्रेस और तमाम हस्तियां उठा रही हैं। प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी कभी काली थी लेकिन आज गोरी है। यह अब रहस्य नहीं है। आम लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। जिन लड़कियों की शादी काले रंग के कारण नहीं हो पा रही है, उनके लिए तो यह वरदान की तरह है। नीलम गुलाटी ने रेनबो हॉस्पिटल, आगरा में लाइव स्टोरी टाइम (Live Story Time) से इस बारे में बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या जानकारी दी-

स्किन से संबंधित हर समस्या को हम दूर करते हैं। माहवारी रुकने पर चेहरे पर झाइयां आ जाती हैं और आँखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं। ऐसे में हम प्लेटलेट रिच प्लाज्मा के माध्यम से स्टेम सेल्स बनाते हैं और सुई से चेहरे पर लगाते हैं। इससे स्किन फिर से ठीक हो जाएगी। झाइयां कम हो जाएंगी। काले घेरे कम हो जाएंगे। कोई महिला 50 साल की है तो उसकी उम्र 45 साल की लगेगी। इसके लिए बार-बार सेवाएं लेने की जरूरत नहीं है।

स्किन सूखी है तो उस पर बेसन और घी लगा रहे हैं तो स्किन और सूख जाएगी। आपको पता होना चाहिए आपकी स्किन कैसी है। इस बारे में Cosmetologist बता सकता है। यह भी कि किस तरह का साबुन प्रयोग करना चाहिए। कई बार देखा गया है कि ऐलोवैरो जेल को अधिक समय तक लगाएं तो स्किन सूख जाती हैं। युवतियों में हार्मोनल समस्या के चलते चेहरे पर लड़कों की तरह बाल आने लगते हैं। इसका इलाज लेजर से हो जाता है। अगर लेजर अनजान से कराया तो त्वचा जल जएगी। अनचाहा बाल 80 फीसदी तक समाप्त हो जाता है। जो रह जाते हैं वह गोल्डन हो जाते हैं और दिखते नहीं हैं। इसके लिए 10-12 सिटिंग लेनी पड़ती हैं।

एंटी एजिंग के संबंध में कहा कि हम प्रकृति से लड़ाई नहीं कर रहे हैं, हां, हम थोड़ा रोक सकते हैं। जैसे चांदी वातावरण में काली पड़ जाती हैं। उसे साफ करें तो फिर चमकने लगती है। इसी तरह से हमारी त्वचा है। यह सतत प्रक्रिया है।

बॉलीवुड के तमाम एक्ट्रेस काली थीं और आज गोरी हो गईं हैं। दीपका पादुकोण ने जब बॉलीवुड जॉइन की थी कि काली थीं लेकिन आज संगमरमर की तरह चमक रही हैं। यह सब इंजेक्शन का प्रभाव है। दीपका पादुकोण के डिम्पल अपने आप पड़ते हैं लेकिन आर्टिफिशियल डिम्पल बनाए जा सकते हैं। विराट कोहली का उदाहरण भी है। युवावस्था में भी कराने की जरूरत है। फेस को साफ करने के लिए त्वचा में धागे डालते हैं, जिससे फेस एकदम उठ जाता है। गोरा होने के लिए छह से साढ़े छह हजार का इंजेक्शन लगाना होता है। छह से आठ इंजेक्शन देने होते हैं। अधिक काला है तो 10 तक इंजेक्शन। कुल मिलाकर 50-60 हजार रुपये का व्यय आता है। किसी लड़की की काले रंग के कारण शादी नहीं हो रही है तो उसके लिए यह व्यय बहुत कम है। हम गोरा ही नहीं करते हैं स्किन, बाल, नाखून सबमें सुधार होता है। गोरापन स्थाई रखने के लिए हमें आदतें बदलनी होती हैं। कुछ मसाले खाने से रोकते हैं। फल और सब्जी खाएं तो काफी समय तक गोरे हो सकते हैं।

बच्चा पैदा होने पर पेट पर बहुत सारे निशान पड़ जाते हैं, उन्हें भी 80 फीसदी तक समाप्त कर सकते हैं। काला रंग भी गोरा हो सकता है। तीन से चार शेड तक गोरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर मेंटेन करना चाहेंगे तो अपनी डाइट का ध्यान रखना होगा। वैसे काले लोग भी बहुत सुंदर होते हैं।

कभी-कभी ब्रेस्ट बहुत ढीले हो जाते हैं तो उन्हें आसनी से सुधारा जा सकता है। लेजर मशीन से टाइट कर सकते हैं। बच्चा पैदा होने के बाद वैजाइना ढीली हो जाती है, जिससे सेक्स लाइफ में समस्या हो जाती है। लेजर मशीन के माध्यम से अंदर से मसाज करके फिर से पहले जैसा कर सकते हैं।

Bollywood Cosmetologist Neelam Gulati बता रही हैं सदैव सुंदर और जवान रहने के टिप्स

Dr. Bhanu Pratap Singh