हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
आज का ज्ञान
किसी के लिए समर्पण करना, मुश्किल नहीं है, मुश्किल है उस व्यक्ति को ढूंढना, जो आप के “समर्पण” की कद्र करे।
पञ्चाङ्ग
तिथि • सप्तमी १८:१६ तक
तदुपरांत • अष्टमी
मास • आश्विन कृष्ण पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • श्रीराम भक्त हनुमान जी
• सप्तमी श्राद्ध
• कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण
सूर्योदय • ०६:०९ बजे
सूर्यास्त • १८:०८ बजे
चन्द्रोदय • २२:५८ बजे
चन्द्रास्त • १२:३१ तक
दिनमान • ११घं ५८मि ३४से
मध्याह्न • १२:०८ बजे
रात्रिमान • १२घं ०१मि ५३से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • कन्या
सूर्य नक्षत्र • हस्त
चंद्र राशि • वृषभ ०७:१५ तक
तदुपरांत • मिथुन
नक्षत्र पद • च२- मृगशिरा ०७:१५ तक
• च३- मृगशिरा १४:०० तक
• च४- मृगशिरा २०:४४ तक
• च१- आर्द्रा २७:२७+ तक
योग • व्यतीपात १७:५१ तक
तदुपरांत • वरीयान्
द्विपुष्कर योग • ०६:०९ से १८:१६ तक
रवियोग • ०६:०९ से २०:४४ तक
अमृत काल • १०:४९ से १२:२९ तक
अभिजित मुहूर्त • ११:४४ से १२:३२ तक
विजय मुहूर्त • १४:०८ से १४:५६ तक
गोधूलि मुहूर्त • १७:५६ से १८:२० तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:३३+ से २९:२१+ तक
दिशाशूल • उत्तर
राहुकाल • १५:०८ से १६:३८ तक
अग्निवास • पाताल १८:१६ तक
तदुपरांत • पृथ्वी
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 २९ सितम्बर, बुधवार, अष्टमी श्राद्ध, जीवित पुत्रिका व्रत।
👉🏻 ३० सितम्बर गुरुवार, नवमी श्राद्ध।
👉🏻 ०१ अक्टूबर शुक्रवार, दशमी श्राद्ध।
👉🏻 ०२ अक्टूबर शनिवार, इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, गाँधी जयन्ती।
👉🏻 ०३ अक्टूबर रविवार, इन्दिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध।
👉🏻 ०४ अक्टूबर सोमवार, प्रदोष व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि।
👉🏻 ०५ अक्टूबर मंगलवार, चतुर्दशी श्राद्ध।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर चोट के कारण पेरिस ओलिंपिक से बाहर - April 19, 2024
- ईरान पर इसराइली हमले से वैश्विक स्तर पर तेल और सोने की कीमतों में इजाफा - April 19, 2024
- शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने दिया बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा को लेकर बेतुका बयान, चित्रा वाघ का पलटवार - April 19, 2024