महाराष्ट्र से प्रारंभ होगा भाजपा का चुनावी अभियान, सरकार व संगठन का रूप भी बदलेगा – Up18 News

महाराष्ट्र से प्रारंभ होगा भाजपा का चुनावी अभियान, सरकार व संगठन का रूप भी बदलेगा

POLITICS

 

नई दिल्‍ली। भाजपा 2024 में होने वाले आगामी लोक सभा चुनाव से पूर्व 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सरकार और संगठन दोनों के रूप-रंग को बदलने  जा रही है।

इसी के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सोमवार को महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव पूर्व अभियान की शुरुआत करेंगे। ‘लोकसभा प्रवास योजना’ के तहत नड्डा चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और पार्टी और जनसभाओं की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे।

हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं, लेकिन बीजेपी ने देशभर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। नड्डा चुनाव पूर्व अभियान शुरू करने के लिए हर राज्य में ‘प्रवास’ करेंगे। कुल 545 लोकसभा क्षेत्रों में से, पार्टी ने 160 निर्वाचन क्षेत्रों को शॉर्टलिस्ट किया है, जहां उसे कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। महाराष्ट्र में 144 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से 18 BJP के लिए कठिन हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री रावसाहेब दानवे जैसे प्रमुख नेता नड्डा के महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे में उनके साथ होंगे।

जेपी नड्डा का अध्यक्षीय कार्यकाल इसी महीने हो रहा खत्म

2023 में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और जम्मू कश्मीर सहित कुल मिलाकर 10 राज्यों एवं केंदशासित प्रदेश में विधान सभा चुनाव होना है। आपको बता दें कि, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अध्यक्षीय कार्यकाल भी इसी महीने खत्म हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी इसी महीने होनी है। इसलिए नड्डा के अध्यक्षीय कार्यकाल के 2024 लोक सभा चुनाव तक बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा भी जनवरी में ही होने की संभावना है।