Agra, Uttar Pradesh, India. यह खबर चौंकाने वाली है। प्रमोद गिरि ने भाजपा महानगर मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। भाजपा में इस समय हाल यह है कि हर कोई पद पाने के लिए लालायित है, वह भी मुख्य कार्यकारिणी में। जिला और महानगर, ये मुख्य भाजपा है। बाकी सब तो मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग हैं। इनकी संख्या इतनी अधिक है कि पदाधिकारियों के नाम तक याद रखना मुश्किल होता है। इसके बाद भी कोई त्यागपत्र देता है तो इसका अर्थ है कि पार्टी में सबकुठ ठीक नहीं चल रहा है।
उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है– मैं प्रमोद गिरि, मंत्री, भाजपा, आगरा महानगर अपने निजी कारणों की वजह से भाजपा महानगर मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूँ, समय अभाव के कारण मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है, इसका पार्टी या पार्टी पधाधिकारी यों, से कोई लेना देना नहीं है, मैं पार्टी का सक्रिय सदस्य हूं और रहूंगा, समय अभाव मेरा निजी कारण है। इसको वेवजह कोई तूल न दिया जाए।
- साधु कोई पद या क्रिया नहीं, बल्कि एक सरल स्वभाव है: आगरा में मोरारी बापू की रामकथा में राम-सीता विवाह पर भावविभोर हुआ कथा पंडाल - September 21, 2026
- पीत वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों में सजे महागणपति, मनोहारी स्वरूप देख भावविभोर हुए श्रद्धालु - September 21, 2026
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजे जयकारे; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की प्रभु श्रीराम की महाआरती - September 21, 2026