आगरा का युवा इंजीनियर दीपक मखीजा नया साल मनाने 4 दोस्तों के साथ पुडुचेरी गया था। यहां वह नहाते वक्त समुद्र में डूब गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे। कुछ घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। दोस्तों ने दीपक के घरवालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घरवाले पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए हैं।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 3 युवक समुद्र में नहा रहे हैं। इसके अलावा एक युवक वीडियो बना रहा है। तभी एक दोस्त अचानक डूब गया। वीडियो बना वाला युवक कह रहा है कि वो नाटक तो नहीं कर रहा है… अरे-अरे वो गया…सिट। यहां पर कोई है भी नहीं। वो बीच में चला गया। वह मर गया।
दीपक मखीजा आगरा के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला था। वो बेंगलुरु में 1 साल से नौकरी कर रहा था। पुलिस को दीपक के एक दोस्त ने बताया कि वो सभी नया साल सेलिब्रेट करने के लिए 31 दिसंबर की सुबह पुडुचेरी पहुंचे थे। शाम को हम लोग समुद्र किनारे मस्ती कर रहे थे। दीपक नहाने के लिए समुद्र में चला गया।
उसने बताया कि इस दौरान तेज लहरें आईं। ऐसे में दीपक खुद को संभाल नहीं पाया और लहरों की चपेट में आ गया। पलभर में ही दीपक समुद्र में समा गया। पहले लगा कि दीपक मजाक कर रहा है, लेकिन जब वो डूब गया और दिखाई नहीं दिया तो उसे बचाने के लिए मदद मांगी। हम लोग देखते रहे कुछ भी नहीं कर सके।
दीपक मखीजा पढ़ने में बहुत मेधावी रहा। एक साल पहले ही वो अच्छे पैकेज पर नौकरी के लिए गया था। दीपक ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वो दोस्तों के साथ बाइक से पुडुचेरी आया है। नए साल का जश्न मनाने के बाद वो आगरा भी आएगा। सुबह उसकी बात हुई थी और शाम को बेटे के समुद्र में समा जाने की खबर आई। हालांकि मां को अभी मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
दीपक के पिता का राजामंडी स्टेशन के पास होटल बताया गया है। दोस्तों ने पुड्डुचेेरी पुलिस और दीपक के स्वजन को शनिवार की देर रात हादसे की जानकारी दी।
- ग्रेटर नोएडा में विकास के गड्ढों में समाई मासूम की जान, 6 साल के आव्यान की डूबकर दर्दनाक मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर FIR - July 26, 2026
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026