राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, “भारत के लोगों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विचार को ख़ारिज कर दिया था क्योंकि राहुल गांधी और कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है. वो सोचते हैं कि वो कुछ नारे उछालकर भारत के लोगों को मूर्ख बना लेंगे. असल न्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 2014 से ही दे रही है. “
कांग्रेस नेता दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में मिली सफलता का श्रेय भारत जोड़ो यात्रा को दे रहे हैं.
इंडिया गठबंधन के हिस्सा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. झारखंड भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा का हिस्सा है.
जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने इस यात्रा के बारे में कहा, “देखिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की जो यात्रा की थी, वो यात्रा बहुत ही सकारात्मक रही थी. राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखें तो उसका राजनीतिक लाभ भी मिला. लोगों को लगा कि ये व्यक्ति आम आदमी से जुड़ा रखता है, मोहब्बत की बात करता है, दंगे की बात नहीं करता. पूरब से पश्चिम की यात्रा अभूतपूर्व होगी और इससे पूरे इंडिया गठबंधन को लाभ होगा.”
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026