भारत में लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के पहले दो चरण पूरे हो चुके हैं। इस दौरान नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं लंदन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लग रहे हैं।
दरअसल, रविवार को लंदन में बीजेपी समर्थकों द्वारा ‘रन फॉर मोदी’ (Run For Modi) और फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के महासचिव सुरेश मंगलगिरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
बारिश के बावजूद निकला मार्च
रन फॉर मोदी (Run For Modi) कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी, लेकिन फिर भी लोगों का उत्साह कम नहीं होता दिखा। इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी और 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। मोदी समर्थकों ने अपना मार्च वेस्टमिंस्टर पियर से शुरू किया, जो लंदन के केंद्र से होकर गुजरा और टावर ब्रिज पर समाप्त हुआ। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के उपाध्यक्ष आनंद आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम ने लंदन में रहने वाले भारतीयों के बीच एकजुटता दिखाई है।
प्रचार करते दिखे समर्थक
रविवार को हुए इस कार्यक्रम में समर्थक बीजेपी के लिए प्रचार करते दिखे। सभी ने हाथ में भाजपा का झंडा भी पकड़ रखा था। जारी रिपोर्ट के मुताबिक लंदन की सड़कों पर हाथों में भारत और बीजेपी का झंडा लिए लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगाए।
-एजेंसी
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026