लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक सनसनीखेज आरोप लगाकर अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, गाय काटने की हिम्मत नहीं होती थी, आज हम दुखी हैं। हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गाय कट रहीं हैं। सभी गाय साफ कर दी गईं। ये अधिकारी गाय का पैसा खा रहे है और हर तरफ लूट मची है।
उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री जी तक बात पहुंचे और इस सबके मुखिया प्रमुख सचिव हैं, जो कमीश्नर हमसे कहते हैं प्रमुख सचिव बैठे हैं, ऐसे तीन सौ विधायक हैं। कहा कि, हमारी किसी से बैर नहीं है, हम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सपा-कांग्रेस के साथ मिलकर वही काम कर रहे हैं जो लोकसभा चुनाव में किया था। अगर बेईमान अधिकारियों पर कार्रवाई हो गई तो 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 350 सीट आ जाएंगी।
वहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक की वीडियो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र भाजपा सरकार में दो राजधानियों के बीच आपस में ही आरोपों की तलवारें खिंचीं हैं। किसी भाजपाई मंत्री के या किसी भाजपाई विधायक के ही कंधे पर बंदूक रखकर, कोई भाजपाई ही कहीं दूर से निशाना साध रहा है। सत्ता की इस रस्साकशी में जनता और सरकारी कामकाज पिस रहा है। अधिकारी इनके घर्षण की आग में अपनी रोटी सेंक रहे हैं। दरअसल ये जो लड़ाई है, उसका कारण भ्रष्टाचार की कमाई है, जिस पर सब एकाधिकार जमाना चाहते हैं।
अब तो भाजपाई भी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026