Agra, Uttar Pradesh, India. बुलंदशहर के नरौरा घाट पर राम मंदिर आंदोलन के महानायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्टि शोकाकुल वातावरण में की गई। कल्याण सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्येष्टि अपनी देखरेख में करवाई।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल राजस्थान कल्याण सिंह की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश ने एक कुशल चिंतक, विचारक, दार्शनिक, कुशल प्रशासक एवं प्रभावशाली राजनीतिज्ञ को खो दिया है। वो ना केवल पिछड़ों के नेता थे बल्कि हिन्दू हृदय सम्राट एवं अद्भुत रामभक्त भी थे। मुझे वो समय रह-रह कर याद आ रहा है जब 2 जनवरी 2014 को उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रहते हुए अपनी कलम से मुझे सदस्यता ग्रहण कराई व सदस्यता शुल्क भी अपने पास से दिया।

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, प्रदेश परिषद सदस्य अशोक लवानिया ने नरौरा घाट पर अंत्येष्टि में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन राष्ट्र ,समाज एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरपीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह भारतीय राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले लोकप्रिय जननेता थे। किसान नेता मोहन सिंह चाहर और अशोक लवानिया ने कल्याण सिंह को प्रखर राष्ट्र भक्त बताते हुए कहा है कि कल्याण सिंह ने सत्ता को ठोकर मार दी लेकिन राम भक्तों पर गोली नहीं चलाने दी। कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के सच्चे महानायक थे।

कल्याण सिंह जी की अन्तिम यात्रा में आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, नगेन्द्र प्रसाद दुबे, अनिल सेंगर, सुमित उपाध्याय, के पी सिंह फौजदार, प्रशान्त पालीवाल आदि भी शामिल हुए।
- Agra News: नगला पदी में राशन डीलर की दबंगई, यूनिट से कम अनाज, सवाल पर धमकी — ‘कार्ड रद्द कर दूंगा’ - June 2, 2025
- Top Surgeons from India and Germany Collaborate to Excel in Complex Revision Knee Replacement Procedures - June 2, 2025
- Grand Launch Of Southern Street Premier League (SSPL) South India’s Biggest Cricket Extravaganza! - June 2, 2025