Agra, Uttar Pradesh, India. थाना बाह क्षेत्र में इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर से 1 लाख 90 हज़ार रुपये की लूट की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है तो वहीं सूचना मिलते ही आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया है। लूट की यह घटना थाना बाह क्षेत्र के खांद तिराहे की है।
पीड़ित मैनेजर ने बताया कि वह अपने साथी रामनरेश के साथ बाइक से बटेश्वर में एसबीआई की शाखा में पैसे जमा करने जा रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने बगल में आकर अचानक उनकी बाइक को टक्कर मार दिया और उनके हाथों से नोटों से भरा बैग छीन कर भाग गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि मैनेजर से बैग लूटने के बाद आरोपी फिरोजाबाद की सीमा की तरफ भागे हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर सुनसान इलाके में पीड़ित मैनेजर के साथ यह वारदात हुई है। पीड़ित द्वारा बताया गया है कि गैस एजेंसी से कुछ दिन पहले दो-तीन कर्मचारी निकाले गए थे। इस एंगल से भी घटना की जांच की जा रही है। इसके अलावा तीन टीमें गठित कर दी गई है। घटना के जल्द खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026