आगरा: शनिवार सुबह भाजपा नेता विकास भारद्वाज पर दबंगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हुए। हथियार से लैस बदमाश से भाजपा नेता ने अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और भाजपा नेता को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सुबह टहलने के दौरान हुआ हमला
पीड़ित विकास भारद्वाज ने बताया कि आज सुबह वह अपने मकान के बाहर टहल रहे थे और चाय पी रहे थे। तभी पीछे से नरेंद्र चौधरी आया, उसने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया। जैसे-तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। इस घटना से परिवार के लोग बुरी तरह से सहम गए। तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
भाजपा नेता के भाई का कहना था कि आरोपी नरेंद्र अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज है। भाई ने अर्जुन नगर में नया मकान बनवाया है। जिस कॉलोनी में नया मकान बनवाया है, नरेंद्र चौधरी अपने आप को उस कॉलोनी का अध्यक्ष बताता है। कॉलोनी में मकान बनवाए जाने के लिए वह भाई से काफी समय से रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी और चौथ ना देने के चलते ही भाई पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपी नरेंद्र की शिकायत इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी का नतीजा है कि आज भाई पर नरेंद्र ने जानलेवा हमला हुआ।
पीड़ित भाजपा नेता के भाई ने बताया कि नरेंद्र के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। वह इसी तरह से लोगों को धमकाता है और रंगदारी मांगता है। इसीलिए आम व्यक्ति उसे घबराता है और उसके खिलाफ आवाज बुलंद नहीं करता है लेकिन इस बार उसे सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026