हरियाणा बीजेपी नेता मनीष सिंगला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वो डीएसपी जींद जितेंद्र राणा से माफी मंगवाते हुए दिख रहे हैं। इस वीजियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने इस वीडियो की निंदा करते हुए सवाल उठाया और कहा कि क्या इस तरह कैमरे के सामने एक पुलिस अधिकारी से माफी मंगवाकर उनका मनोबल नहीं तोड़ा गया?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता मनीष सिंगला का ये वीडियो अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर भी शेयर किया, जिसमें बीजेपी नेता के साथ डीएसपी जींद जितेंद्र राणा भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जितेंद्र राणा अपने व्यवहार के लिए उनके माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद मनीष सिंगला उन्हें माफ करते हुए कहते हैं कि जो हुआ अनजाने में हुआ, अब उन्हें कोई गिला शिकवा नहीं है।
अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता के रवैया पर आपत्ति जताई और लिखा कि ‘भाजपाई एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी से ऑन कैमरा माफी मंगवाकर क्या पुलिस का मनोबल नहीं तोड़ रहे हैं। निंदनीय!’
दरअसल, ये मामला हरियाणा के सिरसा का है, जहां नशे के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान बीजेपी नेता और ओडीशा के पूर्व राज्यपाल गणेशीलाल के बेटे मनीष सिंगला भी पहुंचे थे, लेकिन डीएसपी जितेंद्र राणा ने उन्हें पहचाना नहीं और मंच से उतार दिया। इससे वो नाराज हो गए। इस घटना के बाद विवाद बढ़ गया और मनीष सिंगला ने डीएसपी से माफी की मांग की।
मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने डीएसपी से इस मामले को सुलझाने के लिए कहा कि जिसके बाद बीजेपी नेता उन्हें पीडब्ल्यूडी ऑफिस बुलाया, जिसके बाद ऑन कैमरा उनसे माफी मंगवाई।
-साभार सहित
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026