सुरीर में भतीजे ने मारी गोली, चाचा चाची को मौत

BUSINESS Crime HEALTH NATIONAL POLITICS REGIONAL RELIGION/ CULTURE

Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सुरीर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मथुरा जिले के गांव ब्यौही में सोमवार को खेत पर हुए मामूली विवाद के बाद मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से दंपती की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी व्यक्ति अपने दोनों बेटों के साथ थाने पहुंच गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। 

घटना के मारपीट और रुपयों के लेनदेने का विवाद सामने आया है
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीश चंद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। आलाधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव ब्यौही में गोली लगने से दंपती की मौत हुई है। घटना के मारपीट और रुपयों के लेनदेने का विवाद सामने आया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

ट्रैक्टर के कटर से धान निकालते समय उड़ रहे गर्द (धूल) को लेकर कहा सुनी गाली-गलौज हो गई थी

मंगलवार की सुबह धूल उड़ने को लेकर एक ही परिवार के मध्य हुई खूनी लड़ाई में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत तथा दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने हथियार सहित 3 हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं। थाना सुरीर के गांव ब्योंही निवासी अशोक कुमार उर्फ गुल्ली पुत्र तुलाराम शर्मा तथा गुलवीर पुत्र सुखराम शर्मा के मध्य सोमवार को खेतों में ट्रैक्टर के कटर से धान निकालते समय उड़ रहे गर्द (धूल) को लेकर कहा सुनी गाली-गलौज हो गई थी। जिससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कहा सुनी हो गई। जिससे गुलवीर उसके पुत्र कमाल, बलराम के अलावा नरेन्द्र पुत्र कुंवरपाल, सोनदेवी आदि ने लाठी-डण्डे तमंचे-बन्दूक आदि से अशोक शर्मा पर हमला बोल दिया। पति को बचाने आईं पत्नी गीता शर्मा ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने अशोक (55 वर्ष) एवं उसकी पत्नी गीता (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है माँ-पिता को जब पुत्र राजेश, मुकेश शर्मा बचाने गये तो उनपर लाठी डण्डों से हमलाबोल कर घायल कर दिया।

परिवार में लम्बे समय से तनाव चला आ रहा है

परिजन गोली लगने से घायल पति-पत्नी को कोतवाली सुरीर लेकर पहुंचे जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने बताया कि मृतकों का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। घटना में शामिल हमलावर गुलवीर, कमाल, बलराम को फायंरिग में प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है पकड़े गये गुलवीर और उसके दोनों पुत्र हैं। मृतक दंपत्ति के पुत्र राजेश शर्मा ने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि हमलावर उनके ताऊ के लड़के हैं उनका खेत और मकान बराबर-बराबर में हैं। उन्होंने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दूसरी तरफ जानकार सूत्रों ने बताया कि मृतक अशोक उर्फ गुल्ली के बाबा रघुवार दयाल की दो पत्नियां थी जिसमें अशोक सहित पहली पत्नी से 5 पुत्र थे। जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्र थे। जिसमें अशोक शर्मा पहली पत्नी के परिवार से थे जबकि गुलवीर दूसरी पत्नी की सन्तान होने के कारण परिवार में लम्बे समय से तनाव चला आ रहा है। जबकि नजदीकी लोगों का कहना है कि अशोक शर्मा के लाखों रूपये मण्डारी (पिथौरा) निवासी पर थे जिसके कारण ये खूनी जंग हुई। घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में दहशत है।

Dr. Bhanu Pratap Singh