उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक नाबालिग लड़की का किडनैप कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। कौशांबी के मंझनपुर कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने साथी संग मिलकर अपहरण किया और फिर कानपुर ले जाकर बंधक बनाकर गैंगरेप किया।
इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ पिटाई की। दूसरे दिन किसी तरह पीड़िता दरिंदो के चंगुल से छूटकर घर पहुंच सकी. उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोखराज क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी युवक काफी दिनों से उसकी 16 साल की बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। 24 अप्रैल को घर के पास से ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर बेटी का अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी किशोरी को कार से लेकर कानपुर गए। वहां के एक कमरे में बंधक बनाकर बारी बारी से दुराचार किया।
विरोध करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग किया और बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार मनमानी की। 25 अप्रैल की रात दरिंदो के चंगुल से छूटकर किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। उसने आपबीती परिजनों को बताई।
अगली सुबह पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि जांच के बाद रविवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु करा दी गई है।
जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के बाद उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। साथ ही पुलिस ने परिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
-साभार सहित
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026