आगरा मंडल का किसान सम्मेलन आज, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर करेंगे संबोधित
Agra, Uttar pardesh, India. मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने पर अडिग हैं। केन्द्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन करने को तैयार है, रद्द करने को नहीं। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार किसानों के समर्थन में हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी जिलों में किसान सम्मेलन करके कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दे रही। आगरा में आज सम्मेलन है। ऐसे में आज भाजपा और किसान दोनों की अग्निपरीक्षा होगी। आइए जानते हैं क्या होने जा रहा है।
भाजपा कर रही सम्मेलन
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा ने भी अब मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए अनेक जगह किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। सम्मेलन में किसानों को नए कृषि बिल के फायदों से अवगत कराया जाएगा।
आज आगरा में सम्मेलन
भाजपा आगरा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने बताया है कि आगरा मंडल का किसान सम्मेलन 18 दिसंबर को अपराह्न 12 बजे से गोगाजी गार्डन वायुविहार, पथौली आगरा पर होगा। सम्मेलन के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर होंगे। फरीदाबाद (हरियाणा) से सांसद कृष्णपाल सिंह गुर्जर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के मंत्री हैं।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026