किसान मोर्चा के दो पदाधिकारी राज्यसभा सांसद, किसान भाइयों की सेवा में लगे हैं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताः राजकुमार चाहर
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में काम करने वालों के भाग्य खुल गए। लोकसभा चुनाव 2024 में किसान मोर्चा के पांच पदाधिकारी सांसद चुने गए हैं। इनमें से दो पदाधिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद निर्वाचित हुए हैं। इतना ही नहीं एक जिला महामंत्री भी सांसद बन गया है। दो राष्ट्रीय पदाधिकारी राज्यसभा सांसद हैं।

तोखन साहू, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वे भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने सरपंच से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया है। तोखन साहू किसान परिवार से हैं। वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीते। रमन सिंह की सरकार में तोखन साहू संसदीय सचिव बने। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू को बीजेपी ने बिलासपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को एक लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों से पराजित किया।

भागीरथ चौधरी अजमेर, राजस्थान
भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी अजमेर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र चौधरी को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। उन्हें कुल 8,15,000 वोट मिले। वे 2003 और 2013 में भाजपा विधायक रह चुके हैं।

दर्शन सिह चौधरी, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश
किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दर्शन सिह चौधरी को होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं। वे पांच विषयों में P. G. हैं। उन्होंने दर्शन शास्त्र से विश्वविद्यालय में सर्वोत्तम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। किसान परिवार में जन्म लेने के कारण किसानों की तात्कालिक दशा एवं दिशा के कारण सरकारी नौकरी छोड़ दी और संघर्ष शुरू कर दिया।

प्रदीप पुरोहित, बारगढ़, ओडिशा
भाजपा किसान मोर्चा ओडिशा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित ने ओडिशा की बारगढ़ लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी बीजेडी प्रत्याशी परिणीता मिश्रा को 2,51,667 वोटों से शिकस्त दी।

राधेश्याम राठिया, रायगढ़, मध्य प्रदेश
किसान मोर्चा रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के जिला महामंत्री राधेश्याम राठिया रायगढ़ से सांसद निर्वाचित हुए हैं। राधेश्याम राठिया 1991 से 1995 तक जिला भाजपा संगठन के कार्यसमिति में शामिल रहे। वहीं इसके बाद वे संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। वही जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत छर्राटांगर में 1995 से 2000 तक निर्विरोध उप सरपंच रहे। 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य, 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष रहे। वहीं 2010 से 2015 तक दोबारा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं 2015 से 2020 तक निर्विरोध जनपद सदस्य रहे।

बंशीलाल गूजर और डॉ. अनिल बोंडे
किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गूजर राज्यसभा सांसद हैं। वे किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे मंदसौर के रहने वाले हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल बोंडे (महाराष्ट्र) राज्यसभा सांसद हैं।

क्या कहते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि यह किसानों के लिए गौरव की बात है कि उनके बीच कार्य करने वाले कार्यकर्ता सांसद और केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष और अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। किसान के बेटे को कृषि और किसान कल्याण का दायित्व सौंपा जाना किसानों के लिए गौरव की बात है। श्री चाहर ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों की सेवा में लगे हुए हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का सांसद और मंत्री बनना जारी रहने वाला है।
- Agra News: राष्ट्रीय भगवा दल ने अखंड रामायण पाठ के साथ किया नए साल का स्वागत, भक्तिमय हुआ माहौल - December 31, 2025
- चीन के ‘मध्यस्थता’ वाले दावे पर भारत का करारा जवाब: द्विपक्षीय था सीजफायर, तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं - December 31, 2025
- Agra News: बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में चोरी का खुलासा, एकता पुलिस ने सरिया और नकदी के साथ दो दबोचे - December 31, 2025