Agra, Uttar Pradesh, Inda. भाजपा हाईकमान के आह्वान पर पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ( सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास ) बीएल वर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा ने आगरा जिला में सींगना से प्रवेश किया। आगरा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह के नेतृत्व में सींगना, अरसेना, रुनकता, हीरालाल की प्याऊ, अरतौनी, कैलाश मोड़, पैराडाइज पर भव्य स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा गुरु का ताल में मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग से जुड़े 27 नेताओं को मंत्री पद देने का काम किया। सभी नवनियुक्त मंत्रियों का लोकसभा में परिचय होना था लेकिन विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा काटा और परिचय नहीं होने दिया। तब पीएम मोदी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमारे सभी केंद्रीय मंत्री आमजन के बीच पहुंचेंगे। जन-जन का आशीर्वाद लेंगे। इस आह्वान पर यह जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में हम जनता से रूबरू होंगे, उनसे मिला आशीर्वाद हमारी पार्टी और पीएम मोदी के लिए भी होगा। जिसके बल पर हम 2022 में बहुमत की सरकार बनाएंगे।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा, बसपा ये पार्टियां नहीं है। इन्हें आम जन के हित से कोई सरोकार नहीं है। ये सिर्फ चुनाव के वक़्त ही दिखाई देते हैं। जनता को सब मालूम है, उनका आशीर्वाद हमारे साथ है।
भाजपा जिला आगरा के स्वागत में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी पूनम बजाज, क्षेत्रीय मंत्री हेमंत राजपूत, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक सत्यप्रकाश लोधी, सोनू चौधरी, उमाशंकर माहौर, मेघराज सोलंकी, जिला महामंत्री संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, बृजक्षेत्र के बबलू लोधी, जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, जिला मंत्री, सहदेव शर्मा, हीरा सिंह, डॉ. सुनील राजपूत, बबिता चौहान, सोनू दिवाकर, महाराज सिंह, अरुण शर्मा, अभिषेक राजपूत, भूरी सिंह राजपूत एवं सभी मंडल अध्यक्ष आदि रहे।
जन आशीर्वाद यात्रा गुरुद्वारा, गुरु का ताल पहुंची। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं के साथ मत्था टेका।
जन आशीर्वाद यात्रा यात्रा में मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिकरवार, राहुल सिंह परमार, अकबरा प्रधान करणवीर सिंह, मांगरोल प्रधान शैलेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री योगेंद्र चौधरी, रामेश्वर चौधरी, भाजपा नेता अछनेरा ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, रोहित सिंह परमार, मुरारी बघेल आदि लोग मौजूद रहे|
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025