आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे, दान पेटियों और बेशकीमती वस्तुओं के गायब होने को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मंदिर में हुई कथित अनियमितताओं और चोरी की घटनाओं को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया है।
सांसद संजय सिंह ने मर्यादाओं और आदर्शों का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इतिहास में राजा भरत का उदाहरण है, जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर 14 वर्षों तक अयोध्या का राजपाट चलाया था। लेकिन आज, भाजपा से जुड़े लोग उन्हीं प्रभु राम की पवित्र चरण पादुकाओं को ही चुरा रहे हैं।”
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर जो दान और चढ़ावा करोड़ों भक्तों द्वारा दिया जा रहा है, उसकी सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए इसे आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
- सावन के प्रथम सोमवार को आगरा के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजेश्वर मंदिर मेले में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे - August 3, 2026
- आगरा में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या, मां और भाई फरार - August 3, 2026
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: भंडारे की सेवा से लौट रहे बीकॉम छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, साथी घायल - August 3, 2026