rajkumar chahar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा किसान मोर्चा करेगा 6 बड़े काम

POLITICS

आगरा के लिए टीटीजेड, बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का मुद्दा उठाया

जीरो बजट आधारित प्राकृतिक खेती के लिए नदी किनारे बसे जिलों में पदयात्रा

गंगा नदी के किनारे प्राकृतिक खेती गलियारा बनाने का अभियान चलाएंगे

किसान कल्याणकारी योजनाओं के प्रचारार्थ गांवों में ग्राम संयोजक की नियुक्ति

प्राकृतिक खेती के लिए देशभर में जनआंदोलन, 1000 वॉलिंटियर्स नियुक्त होंगे

एफपीओ के सेमिनार करेंगे, बेसहारा गायों के लिए देशभर में गौशालाएं खोलेंगे

New Delhi, Capital of India. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद श्री राजकुमार चाहर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि ताज संरक्षित क्षेत्र (टीटीजेड) से बाहर बाह क्षेत्र में नए उद्योग लगाए जाएं। आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाए। यमुना पर बैराज बनाया जाए। आगरा की जनता भी यही चाहती है। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद श्री चार ने बताया कि छह बड़े काम किए जाएंगे। इसके लिए पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा।

 

श्री चाहर ने प्रधानमंत्री को बताया कि पूर्व की सरकार आगरा में बैराज का शिलान्यास तक कर चुकी है लेकिन मौके पर कुछ नहीं है। बैराज का निर्माण यमुना के अपस्ट्रीम में हो ताकि ताजमहल के पीछे पानी बना रहे। ताजमहल की नींव को नमी की जरूरत है। इस समय यमुना ताजमहल से दूर है, जिससे खतरा बना हुआ है। ताजमहल की पिछली दीवार से सटकर पानी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाए ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों की मेजबानी की जा सके। बाह में उद्योग स्थापित होने से ताजमहल पर प्रदूषण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बाह का संबंध पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से भी है। उद्योग लगने से बाह का औद्योगिक विकास होगा। प्रधानमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया।

श्री राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं उनके मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु देशभर में जनआंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री से प्राकृतिक खेती सहित खेती-किसानी के विभिन्न आयाम पर विस्तृत चर्चा हुई। हमारा जीवन, हमारा स्वास्थ्य, हमारा समाज आदि सबके आधार में हमारी कृषि व्यवस्था ही है। प्राकृतिक खेती करने से धरती माता की सेवा, मिट्टी की गुणवत्ता और उसकी उत्पादकता की भी रक्षा होती है। प्राकृतिक खेती करने से प्रकृति और पर्यावरण की सेवा करने के साथ गौमाता की सेवा का सौभाग्य मिलता है। वैश्विक खाद्य संकट की स्थिति को देखते हुए देशभर में जीरो बजट आधारित प्राकृतिक खेती देश सहित विश्व को खाद्यान उपलब्ध कराएगा।

rajkumar chahar family
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राजकुमार चाहर और उनके परिजन।

श्री चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा जीरो बजट आधारित प्राकृतिक खेती को देश भर में जन आंदोलन बनाने हेतु गंगा किनारे बसे सभी जिलों में पदयात्रा निकालेगा। दूसरे चरण में देश भर की सभी नदियों के किनारे बसे जिलों में पदयात्राएं निकालकर किसानों को रसायन मुक्त खेती अर्थात प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगा ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हों और उनकी आय दोगुनी हो सके। इस निमित्त देश के लगभग 1000 वॉलिंटियर्स को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग देकर एक लाख गांवों तक प्राकृतिक खेती विषयक सेमिनार भी कराएगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा देशभर में कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) के जिला स्तर पर सेमिनार करेगा ताकि किसान भाई अधिक से अधिक लाभ उठा सकें और अपने उत्पादों का उचित दाम प्राप्त कर सकें। भाजपा किसान मोर्चा बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार करेगा ताकि गौ माताओं को आश्रय उपलब्ध हो सके। एक आंकड़े के अनुसार देश में 50 लाख से ज्यादा बेसहारा गौ माताएं हैं, जिसमें सबसे ज्यादा राजस्थान में 12.7 लाख गौ माता हैं।

 

श्री चाहर ने बताया कि भारत सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए देश के लगभग सभी गांवों में ग्राम संयोजक की नियुक्ति करेगा। प्राकृति कृषि विकास योजना के तहत देशभर में 30 हजार क्लास्टर बनाए गए हैं और इस योजना के तहत 10 लाख हेक्टेयर भूमि को कवर किया गया है। नमामि गंगे परियोजना से जोड़ते हुए गंगा नदी के किनारे प्राकृति खेती गलियारा बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।

Dr. Bhanu Pratap Singh