नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 2 जून की सुबह 6 बजे शुरू हो गई है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां पर भाजपा के 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।
वहीं सिक्किम के 32 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में बहुमत के लिए 31 सीटें जीतने की आवश्यकता है। वहीं सिक्किम में बहुमत के लिए 17 सीटों पर जीत जरूरी है। अभी तक के रुझानों में भाजपा 46 सीटों पर आगे है। एनपीपी छह सीटों पर, एनसीपी तीन सीटों पर और पीपीए दो सीटों पर आगे चल रही है।
सिक्किम के रुझानों में एसकेएम को फिर से बहुमत मिला है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 31 सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 17 सीटों का है।
एसपी सोनम डी. भूटिया ने कहा, ‘विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह छह बजे से शुरू हो गई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।’ भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया नामची जिले की बारकुंग सीट से हारे। भूटिया के एसकेएम से रिक्शल धोरजी भूटिया ने 4346 वोट से हराया।
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामला: सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, सीढ़ियों से उतरते नजर आए शिवा और श्रद्धा दुबे - October 25, 2026
- MMS वायरल मामले में सस्पेंड इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मी संग रचाई शादी, दोनों ने जारी किया वीडियो - October 25, 2026
- सुधीर चौधरी बोले, जिंदगी में जितने मौके मिले, उनके पीछे ब्रह्माकुमारीज़ की ताकत; ‘राष्ट्र चेतना पुरस्कार’ से सम्मानित - October 25, 2026