मुम्बई: आजकल बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मो का खूब चलन है। इसी को देखते हुए निर्माता संजय सिंह ने हिंदी फिल्म “शादी के डायरेक्टर करण और जौहर” बनाई है जिसका पोस्टर, ट्रेलर और म्युज़िक मुम्बई के स्टार हाउस में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। जहां निर्माता निर्देशक और कलाकारों के साथ कई गेस्ट्स भी उपस्थित रहे जिनमे कॉमेडियन सुनील पाल, कॉमेडियन के के गोस्वामी, वरिष्ठ ऎक्टर रमेश गोयल, जावेद हैदर, शब्बीर शेख, आकाश जैन, इसरार अहमद इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आइटम सॉन्ग व्हिस्की तो रिस्की है, सेड सॉन्ग रब क्या किया तू ने और गे सॉन्ग बिग स्क्रीन पर दिखाया गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया।
इंडिया प्राइड मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई में की गई है। अनीस बज्मी के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके लेखक निर्देशक सिंह साहेब (बबलू सिंह) की यह फ़िल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।
फ़िल्म के नाम में करण जौहर का नाम होने के संदर्भ में जब प्रोड्यूसर से सवाल किया गया तो संजय सिंह ने बताया कि हमारी फ़िल्म के दो प्रमुख किरदारों के नाम करण और जौहर हैं जिनके इर्दगिर्द पूरी फिल्म की स्टोरी चलती है। इस वजह से यही नाम टाइटल में है।
बिहार के छपरा जिला के रहने वाले संजय सिंह की बतौर निर्माता यह पहली फ़िल्म है। एमबीए की डिग्री रखने वाले संजय सिंह ने वर्षो फाइनेंशियल मार्केट में कार्य किया है। आज से पंद्रह साल पहले वह मुम्बई आए और फ़िल्म मेकिंग में उनकी दिलचस्पी हुई। कई अल्बम का निर्माण करने के बाद उनकी मुलाकात लेखक निर्देशक सिंह साहेब (बबलू सिंह) से हुई। उन्होंने संजय सिंह को कई कहानियां सूनाईं जिनमें “शादी के डायरेक्टर करण और जौहर” की कथा पटकथा उन्हें पसन्द आई और वह इसको प्रोड्यूस करने के लिए राजी हो गए। इस फ़िल्म के बाद संजय सिंह की एक वेब सीरीज भी आने वाली है।
संजय सिंह ने इस फ़िल्म की कहानी बताते हुए कहा कि पंजाब के गांव में शादी का वीडियो बनाने वाले दो लोग हैं करण और जौहर। इनका काम देखकर गांव वाले कहते हैं कि तुम लोगों को मुम्बई जाकर फ़िल्म का डायरेक्टर बनना चाहिए। और वे निर्देशक बनने का सपना लिए पंजाब से मुम्बई आ जाते हैं। मुम्बई में उन्हें फ़िल्म निर्देशक बनने के लिए तरह तरह के स्ट्रगल से गुजरना पड़ता है। कास्टिंग काउच से लेकर, फाइनैंसर की खोज तक उनका सफर आसान नहीं होता है.
कॉमेडियन सुनील पाल और जावेद हैदर ने निर्माता संजय सिंह को बधाई दी। वहीं रमेश गोयल ने भी फ़िल्म के ट्रेलर और गानों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
-up18News/अनिल बेदाग
- आगरा में खेत का रास्ता रुकने से भड़का किसान परिवार: निर्माणाधीन बिजली टावर पर चढ़ा फौजी का बेटा, मची अफ़रातफ़री - October 30, 2026
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026