Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आज नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्ट सेंटर कुबेरपुर, आगरा का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से जाकर पूछताछ की। इमरजेंसी और नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी देखा। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रदीप गुप्ता द्वारा कोरोना काल में की गई सेवाओं को सराहा।
भानु महाजन दल-बल के साथ नेमिनाथ हॉस्पिटल पहुंचे। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने उन्हें अवगत कराया कि कोरोना काल में किस तरह से मरीजों की सेवा की गई। 3000 रुपये में मरीजों को बेड, डॉक्टर की फीस, दवा, जलपान, भोजन उपलब्ध कराया गया। यहां तक कि तीमारदारों की चिन्ता की गई। कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ तीमारदार रहे और कोई संक्रमित नहीं हुआ। इसका कारण है कि कोरोना से बचाव की दवा।

भानु महाजन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। सिंधिया सैन्य स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राजेश सक्सेना भी यहां भर्ती रहकर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्तचाप स्थाई रूप से ठीक हो गया है। सोरायसिस का इलाज करवा रहे हैं, जिसका किसी भी चिकित्सा पद्धति में इलाज नहीं है। आर्मी हॉस्पिटल में 14 साल तक इलाज करा चुके हैं। यहां आकर सोरायसिस ठीक हो रही है। एक मरीज का पैरालिसिस ठीक हो रहा है। अब वह आराम से चल पा रहा है। सड़क दुर्घटना के कारण 11 माह से बिस्तर पर पड़े मरीज से मिले। एक माह में ही अप्रत्याशित सुधार है। भानु महाजन को यह सब देखकर आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि पता ही नहीं था कि होम्योपैथी से इतने गंभीर मरीज स्वस्थ हो जाते हैं। उनके साथ आए भाजपा नेताओं ने भी अस्पताल के बारे में अपने अनुभव सुनाए।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य और भाजपा कुबेरपुर मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र चौहान, चौधरी होशियार सिंह सिकरवार, मुकेश गुप्ता पूर्व जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष अजब सिंह, बिजेन्द्र सिंह, अंकित शर्मा आदि मौजूद थे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026