लखनऊ। यूपी पुलिस द्वारा आत्महत्या से संबंधित पोस्ट को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए फेसबुक से भी मदद ली जा रही है। इस संबंध में डीजीपी मुकुल गोयल ने मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल व जिलों की सोशल मीडिया सेल को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसी पोस्ट पर नजर रखें जो आत्महत्या से संबंधित हों। ऐसे मामलों में पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि किसी की जान बचाई जा सके।
नई व्यवस्था के तहत फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने से संबंधित पोस्ट किया जाता है तो फेसबुक कंपनी के अमेरिका स्थित मुख्यालय द्वारा यूपी पुलिस के सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर की अधिकृत ई मेल आईडी व फोन नंबर पर ऐसे पोस्ट करने वाले के संबंध में तत्काल अलर्ट भेजा जाएगा।
नई व्यवस्था के बाद दो लोगों की पुलिस ने बचाई जान
डीजीपी ने बताया कि इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद से दो मामलों में पुलिस ने आत्महत्या पर आमादा दो लोगों की जान बचाई है। एक मामला प्रयागराज का है जहां पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा था और उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसकी सूचना पुलिस को हुई और पुलिस लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंच गई और उसकी काउंसिलिंग की। वहीं एक 11 वीं की छात्रा फेल होने के बाद आत्महत्या करने जा रही थी उसे भी बचाया गया।
– एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026