आगरा: स्वास्थ्य विभाग आगरा द्वारा वयस्कों एवं बच्चो के सर्वांगीण विकास में उनके शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास की महत्वता को समझते हुए रविवार को आंगनवाड़ी केंद्र, नगला हवेली में एक वृहद स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उप में चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल डॉ पीयूष जैन ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगो के स्वास्थ्य की जाँच की गयी एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के दिशा निर्देशन में सम्पादित शिविर का उद्धघाटन डॉ प्रमोद कुमार रावत पूर्व प्रोफेसर केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा किया गया। डॉ पियूष जैन के नेतृत्व में शिविर में डॉ हर्षित, डॉ रोहित , डॉ गीता, डॉ यतेंद्र डागुर, डॉ विलाल , राजेश,अनिल यदुवंशी, ओमलता द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।
डॉ जैन ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से कैंसर (ओरल, ब्रैस्ट, सर्वाइकल) एवं क्षय रोग की स्क्रीनिंग की गयी। शिविर में तीन मरीजों को ओरल कैंसर की सम्भावना देखते हुए अग्रिम जाँच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, लिवर रोग, डायबिटीज, घुटनो के दर्द, थाइराइड, दातों की शिकायतों, सर्दी, खांसी, बुखार, शिविर में आस पास के लोगों ने अपने आहार के बारे में भी सलाह ली, बच्चों के बारे में भी शिविर में परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 137 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। शिविर में क्षेत्रीय जनता के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान की गयी।
शिविर को सफल बनाने में सामजिक संस्थान आयुष्मान ट्रस्ट के सदस्यों – डॉ रचना सिंह, संजय अग्रवाल, अमित यादव, पल्लवी, लिली अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपा आदि के साथ सिविल डिफेन्स के सदस्यों – आशीष, आकिब , छवि, देवेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- Agra News: जयपुर हाउस जैन मंदिर की 32वीं वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरु विहसंत सागर का मनाया पदारोहण दिवस - February 15, 2026
- सैफई में ‘सरप्राइज’ विजिट: शादी समारोह में अचानक पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचवाई फोटो - February 15, 2026
- मिशन 2027: यूपी भाजपा का मास्टरप्लान तैयार, इसी महीने हो सकती है 2805 नामित पार्षदों और 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा - February 15, 2026