नई दिल्ली/गुवाहाटी: असम के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान के उतरते ही सियासत गरमा गई है। जहाँ भाजपा इसे रक्षा और बुनियादी ढांचे की बड़ी उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने हवाई किराए और आम जनता को मिलने वाले लाभ पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
गोगोई का सवाल: मजे में घूम रहे पीएम, जनता दे रही भारी किराया
लखीमपुर में प्रेस वार्ता के दौरान गौरव गोगोई ने इस प्रोजेक्ट की आलोचना करते हुए कहा कि डिब्रूगढ़ से दिल्ली का टिकट 15-20 हजार रुपये का हो गया है, एयरपोर्ट पर सब महंगा है। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा, “ऐसी परियोजनाओं से आम नागरिकों को क्या फायदा? आप तो मजे में घूम रहे हैं।”
शहजाद पूनावाला का तीखा पलटवार
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गोगोई के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्हें ‘पाकिस्तानी एजेंट’ तक कह डाला। पूनावाला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रक्षा और आपदा राहत के इस क्रांतिकारी कदम पर गोगोई शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पूर्वोत्तर के रणनीतिक उत्थान का जश्न क्यों नहीं मना सकती? वह असम से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
शहीद की माँ का भावुक बयान
इस विवाद में कारगिल शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई की माता दुलुप्रभा गोगोई का बयान भी सामने आया है। उन्होंने गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन (पुरानी यात्राओं) पर दुख जताते हुए कहा, “पाकिस्तान ने मेरे बेटे को मारा, गौरव को वहां नहीं जाना चाहिए था। उन्हें अपने पिता तरुण गोगोई की तरह असम के विकास के लिए काम करना चाहिए।”
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026